सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता… दिग्विजय के बयान पर बोले राहुल गांधी

सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता… दिग्विजय के बयान पर बोले राहुल गांधी
ख़बर को शेयर करे

जम्मू । कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल मचा दिया है। बीजेपी की ओर से जारी कटाक्ष के बीच, जहां एक ओर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था, तो वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दिग्विजय का निजी बयान बताया।

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने आखिरी चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया।

‘दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं’
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया है।

उन्होंने कहा, “जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।”

जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं।

हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।

यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।

“सेना के शौर्य पर सवाल नहीं”
इस दौरान राहुल गांधी ने साफ कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता। सेना जो भी करें वो शौर्य की बात होती है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।”

इसे भी पढ़े   कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले शशि थरूर ने मीडिया से अहम बिंदुओं पर बात की

उन्होंने आगे कहा, “पार्टी के विचार एक बातचीत से उत्पन्न होते हैं। दिग्विजय सिंह के विचार बाहरी विचार हैं। वे पार्टी के विचार नहीं हैं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल कठिन काम करते हैं और वे असाधारण रूप से अच्छी तरह से अपना काम करते हैं। आर्मी जो भी करती है उसका सबूत नहीं मांगा जा सकता।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी जताई असहमति
दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी टिप्पणी की। उन्होंने संवादाताओं ने बात करते हुए साफ कहा,”हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सेना के साथ खड़ी है। हम हमेशा देश के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। हम अपनी सेना का बहुत सम्मान करते हैं।

‘सच हमेशा ही चमकता है’
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित पूछे गए प्रश्न के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई बाहर आती है, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता, सच हमेशा ही चमकता है।

केंद्र पर राहुल का निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए भाजपा ने हजारों करोड़ों रुपए खर्च किए उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच में पैसे से ज्यादा कुछ नहीं है भाजपा सिर्फ पैसे और सत्ता के बारे में सोचती है लेकिन सच्चाई हर हालत में सामने आती है सच्चाई को पैसे से दबाया नहीं जा सकता।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि इस पर कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है। हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े   राहुल के समर्थन में काले लिबास में संसद पहुंचीं सोनिया, गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *