जिंदगी की जंग! कौन हारेगा कौन जीतेगा…पानी में तेंदुआ और कुत्ते की जान पर आई फिर…

जिंदगी की जंग! कौन हारेगा कौन जीतेगा…पानी में तेंदुआ और कुत्ते की जान पर आई फिर…
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। जिवन चक्र को बनाएं रखने के लिए धरती पर हर प्राणी संघर्ष कर रहा है। जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए हर दीन एक चुनौती भरा रहता है। खुद का अस्तित्व बचाए रखने के लिए जानवर एक-दूसरे जानवर का शिकार करते हैं। अक्सर छोटे और कमजोर जानवर बड़े जानवरों का शिकार बन जाते हैं, तो कई बार शिकारी को चकमा देकर खुद की जान बता लेते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है जब शिकार और शिकारी दोनों की जान पर बन आती है। ऐसे में दोनों के पास एक दूसरे की मदद करना ही आखिरी विकल्प बचता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में तेंदुआ, कुत्ते की जान बचाता दिख रहा है।

तेंदुए की पीठ पर बैठने की कोशिश में कुत्ता
वैसे तो तेंदुआ कुत्ते का शिकार करता हैं। ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुए की पीठ पर कुत्ता बैठने की कोशिश कर रहा है और तेंदुआ कुत्ते को कुछ नहीं कर रहा। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि तेंदुआ कुत्ते की मदद कर रहा है। इस वीडियो को IFS सुरेंद्र मेहरा ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ और कुत्ता एक तालाब में फंसे हैं। खुद की जान बचाने के लिए कुत्ता, तेंदुआ की पीठ पर बैठने की लिए झटपटा रहा है। IFS सुरेंद्र मेहरा ने कैप्शन लिखा-‘एक तेंदुआ और कुत्ता एक साथ जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, यह सब प्रकृति में जीवित रहने के बारे में है। जानवर सुरक्षित बाहर आ गए।’

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

किचड़ से शिकार की तलाश
वहीं, एक दूसरे वायरल वीडियो में जंगल का सबसे खूंखार शिकारी माना जाने वाला टाइगर कीचड़ में मछली का शिकार करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइगर भूखा है और कीचड़ में मछली को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वायरल वीडियो में कीचड़ के अंदर कुछ मछलियां भी नजर आ रही हैं। खूंखार शिकारी टाइगर की ये हालत देख लोग इस पर तरस खा रहे हैं।

वायरल हो रही इन वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं,सोशल मीडिया पर यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *