Homeब्रेकिंग न्यूज़योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की सीईओ को इंस्पेक्टर...

योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की सीईओ को इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश

लखनऊ | यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस उपाधीक्षक/सीओ को इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश दिया है। 

रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

रामपुर में तैनात रहे एक सीओ सिटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप है कि रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच डीआईजी ने कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उनका तबादला यहां कर दिया गया था। 

बाद में उनको शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच बैठा दी गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर इंस्पेक्टर बना दिया है।

इसे भी पढ़े   पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्टल, कारतूस समेत कई चीजें बरामद
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img