फेसबुक-LIVE कर गला काटने वाले युवक को लगे 15 टांके:मां ने जेवर बेचकर 3 लाख भेजे

फेसबुक-LIVE कर गला काटने वाले युवक को लगे 15 टांके:मां ने जेवर बेचकर 3 लाख भेजे
ख़बर को शेयर करे

महाराजगंज। “भैया, हम गरीब लोग हैं। लेकिन हमें अपने बेटे की जान बचानी है। अभी बहुत रुपया लगना है। हमने अपने जेवर बेच दिए हैं। अपनी जमीन गिरवी रख दी है। बस बेटे की जान किसी तरह बच जाए।” यह शब्द उस मां के हैं, जिसके बेटे ने फेसबुक पर लाइव आकर मंगेतर के प्यार में हैदराबाद में अपनी गर्दन ब्लेंडर से काट ली। उसकी हालत गंभीर है। गले पर 15 से ज्यादा टांके लगे हैं और उसकी आवाज नहीं निकल रही है।

युवक को जानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसी गांव की युवती के साथ उस लड़के की शादी तय हुई थी। दोनों की फोन पर बात होती थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिससे निराश होकर हैदराबाद में युवक ने अपना गला काट लिया था।

महराजगंज की तहसील फरेंदा से लगभग 20 किमी दूर अमावां भगवानपुर गांव में जब युवक के घर टीम पहुंची तो भाई कमलेश और उसकी मां घर से बेटे के इलाज के लिए रुपए का इंतजाम करने में जुटे थे। परेशान मां ने कहा,”साहब,अभी हमें जाने दो। चलते चलते बताया कि इलाज में बहुत रुपया खर्च हो रहा है। एक दिन में ही 40 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। कल जेवर बेचकर 3 लाख रुपए आए हैं। जिसे हैदराबाद बड़े बेटे के पास भेजना है। यह कहते कहते रोने लगती हैं। कहती हैं कि बच्चों के बाबूजी सुबह ही रुपयों का इंतजाम करने निकल गए हैं। अभी 5 से 7 लाख रुपए चाहिए। बातचीत करते हुए हम सड़क तक आ गए थे। मां बेटे को सोनौली जाना था।”

इसे भी पढ़े   रामचरित मानस पर सपा में रार,मौर्य के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी ने मोर्चा खोल दी

बस का इंतजार करते हुए भाई कमलेश से बात हुई। कमलेश कहते हैं, “बाबूजी घर और जमीन गिरवी रखने की बात करके आए हैं। जल्द ही कुछ और रुपए आएंगे। जिसे इलाज के लिए भेजा जाएगा। छोटा भाई शैलेश घर में सबका दुलारा है। कभी उसे कोई दिक्कत न हो इसलिए हम दोनों भाई अपना कम में काम चलाते थे, लेकिन उसके लिए कोई कमी नहीं होने देते थे।

उसे थोड़ा बहुत पढ़ाया लिखाया भी। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। मां तो अपनी बहू के लिए जेवर खरीदने के लिए रुपए जुटाने की तैयारी कर रही थी। छह महीने बाद शादी होने वाली थी। इस बार जब शैलेश घर आता तो हम लोग कपड़ा और जेवर खरीदने के लिए जाने वाले थे।

शादी की तैयारियां पूरी करने के लिए उससे अकसर बात होती रहती थी। जाने ऐसी क्या बात हुई कि उसने ऐसा कदम उठा लिया। अब शादी की तैयारी की बजाए जान बचाने के लिए भागना पड़ रहा है।”


लड़की की पहचान छुपाने के उद्देश्य से हम उसके गांव का नाम नहीं बता रहे हैं। हालांकि, गला काटने वाले युवक शैलेश के गांव से लगभग 60 किमी दूर खलीलाबाद में लड़की का गांव पड़ता है। गांव के बीच में एक छोटा सा मकान बना हुआ है। तीन तरफ से ईंट की दीवार है। जबकि सामने पर्दा लगा है। इसी घर में माता पिता भाई बहन रहते हैं।

इस मामले में जैसे ही परिवार के लोगों से बात करने की कोशिश की गई तो पिता और भाई नाराजगी जताने लगे। पिता ने कहा, हमारा इस मामले से कोई संबंध नहीं है। न ही मेरी बेटी का संबंध है। हम लोग उस परिवार को जानते ही नहीं हैं। अब कौन लड़का क्या कर रहा है इस बारे में हमें कुछ नहीं कहना। कई बार बात करने की कोशिश के बावजूद परिवार बात करने को राजी नहीं हुआ।

इसे भी पढ़े   लॉन्च होते ही Threads का धमाका,कुछ ही घंटों में मिले मिलियन यूजर्स

लड़के के परिवार का दावा- 26 मई 2023 को तय थी शादी
लड़के के परिवार का दावा है कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। इसके लिए तकरीबन छह महीने पहले दोनों की सगाई भी हो चुकी है। घर में तैयारियां भी हो रहीं हैं। सगाई के दिन शादी की जो डेट तय हुई थी। वह कागज भी दिखाया। उसमें हल्दी भी लगी हुई है।

शैलेश की हेल्थ रिपोर्ट: नहीं बोल सकेगा, 15 टांके लगे
भाई कमलेश ने बताया, बड़े भाई विमलेश जोकि हैदराबाद गए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि अब बहुत मुश्किल है कि शैलेश बोल सके। उसकी गर्दन की नस कट गई है। जहां नस कटी है वहां अभी प्लास्टिक का पाइप लगाया गया है।

भैया बता रहे थे कि तकरीबन 15 टांके गले में लगे हैं। अभी जान बचेगी या नहीं कुछ कह नहीं सकते हैं। फिलहाल वह ठीक हो जाए। इसी में रुपए ज्यादा लग रहे हैं। कमलेश ने बताया, परिवार में मां-बाप और हम तीन भाई हैं। मैं और बड़े भाई विमलेश यहीं काम करते हैं। जबकि शैलेश हैदराबाद में कारपेंटर का काम करता है।

फेसबुक पर लाइव आकर काटा गला
मंगलवार को फेसबुक पर LIVE आकर शैलेश ने अपना गला ब्लेंडर से काट दिया था। खबर मिलते ही शैलेश के भाई विमलेश हैदराबाद रवाना हो गए थे। जबकि परिवार यहां उसके इलाज के लिए रुपए पैसों के इंतजाम में लग गया था। दरअसल, गांव के कुछ लोगों ने शैलेश को LIVE देखा था तो उन्होंने परिजन को खबर दी। परिजन ने हैदराबाद में अपने परिचितों को फोन किया। तब शैलेश को उन लोगों ने अस्पताल में एडमिट किया। जिससे उसकी जान बच सकी। मंगलवार पर फेसबुक पर आकर अपना गला काटने से पहले सोमवार को शैलेश दोपहर में रेलवे ट्रैक पर भी पहुंचा था। वहां उसने फेसबुक लाइव किया था। लेकिन किसी वजह से लाइव बंद कर दिया था।

इसे भी पढ़े   मुरादाबाद में नहीं मिली अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति,सपा ने कहा अहंकार का जल्द होगा अंत

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *