मैनपुरी में भाजपा पर बूथ कैप्चर करने का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से ये अपील

मैनपुरी में भाजपा पर बूथ कैप्चर करने का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से ये अपील
ख़बर को शेयर करे

मैनपुरी | रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी संसार सिंह से तीखी नोक झोंक हुई। अब्दुल्ला ने पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर आने से रोकने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता अभय चौहान से जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप

मैनपुरी सदर विधानसभा के देवामई बूथ संख्या 44 पर वोट डालकर वापस आ रहे राकेश शाक्य को भाजपा नेता अभय चौहान ने जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, भोगांव विधानसभा के जरामई में बूथ संख्या 34 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एक घंटे से मतदान रुकवा रखा है। बैटरी चेंज करने के नाम पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।  

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भोगांव के मलपुर में बूथ संख्या 120 और 121 को भाजपा के गुंडों ने कैप्चर कर लिया है। बूथ नंबर 34 पर 2 घंटे से मशीन बंद है। इसके अलावा एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मैनपुरी विधानसभा की बूथ संख्या 133 पर चुनाव कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। दरवाजा बंद करके खुद ही मशीन में वोट डाल रहे हैं। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा खुलासा,तख्तापलट विफल होता तो खुद को गोली मार लेते शिंदे

खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान हुआ है। 

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान 

मैनपुरी-          10.10 %

भोगांव-           42.00 %

किशनी-         42.8 %

करहल-          47.23%

जसवंतनगर (इटावा)  – 47.53

कुल- 43.93

सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से की शिकायत

रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। सपा ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है। 

 समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाने का आरोप

मैनपुरी के किशनी के परतापुर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी का आरोप

रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सवाल पूछने पर सीओ साहब भाग खड़े हुए। सपा ने मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। सपा की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई हो। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

इसे भी पढ़े   जेपी नड्डा के आवास के बाहर यूथ कांग्रेस का जमावड़ा, राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान को लेकर प्रदर्शन

भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 62, अंजनी पर विछवां सीओ और एसओ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहें है। 

वहीं, भोगांव विधानसभा में बूथ संख्या 34 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण के मतदान रोकने का आरोप लगा है। सपा ने कहा कि मैनपुरी सदर विधानसभा के सेक्टर नंबर 25 में बूथ संख्या 250 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग से सपा ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। 

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 01:00 बजे तक की मतदान प्रतिशत

107 मैनपुरी          31.1%

108 भोगांव          31.01%

109 किशनी         31.5 %

110 करहल          32.81%

कुलयोग = 31.35

जसवंतनगर   = 32.58

कुलयोग = 31.67

मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस बिना वोट डाले वापस भेज दे रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है

भाजपा के कार्यकर्ताओंं पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

इसके अलावा मैनपुरी के बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

इसे भी पढ़े   बिलकुल मत घबराइए...मैं हूं ना', जनता दर्शन में 400 लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बोले CM योगी

पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठाया

करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं।

सपा का आरोप है कि सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर प्रशासन चुनाव प्रभावित करना चाह रहा है। इस पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि पूर्व चेयरमैन सपा के बस्ते के पास बैठे थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। सपा समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया। 

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता गुंडई पर उतर गए हैं। किशनी विधानसभा की बूथ संख्या 350 पर भाजपा के पूर्व प्रधान बूथ कैप्चरिंग करवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *