मैनपुरी में डिंपल यादव की बंपर जीत,दो लाख से ज्यादा वोटों से विरोधियों को पछाड़ा

मैनपुरी में डिंपल यादव की बंपर जीत,दो लाख से ज्यादा वोटों से विरोधियों को पछाड़ा
ख़बर को शेयर करे

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 2.38 लाख से ज्यादा वोट से चुनाव जीत चुकी हैं। बता दें कि ये सीट उनके ससुर और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी।

प्रगतिशील का अब सपा में विलय;2024 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में अपनी पार्टी का विलय कर लिया। उन्होंने कहा, “हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। आज से समाजवादी पार्टी का झंडा (कार पर) होगा।”

डिंपल यादव ने जीत के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की
डिंपल यादव को सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया। वह भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 1,69,248 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

मैनपुरी और रामपुर को लेकर सपा का ट्वीट
समाजवादी पार्टी ने आज मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव में पार्टी की बढ़त को लेकर ट्वीट किए हैं।

डिंपल यादव एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में, सपा उम्मीदवार डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने अब तक कुल 2,58,498 वोट हासिल किए हैं। सपा और भाजपा के बीच 1,10,245 मतों का अंतर है।

कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर बोले छत्तीसगढ़ सीएम
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी की बढ़त पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- ‘इससे पता चलता है कि लोगों का सरकार पर भरोसा बरकरार है। यह मनोज मंडावी द्वारा किए गए कार्यों पर भी मुहर लगाता है। भाजपा कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन सिर्फ दूसरे और तीसरे स्थान के लिए।’

इसे भी पढ़े   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,जहर खिलाकर मारने का आरोप

उत्तर प्रदेश: खतौली में रालोद आगे; रामपुर में सपा
उत्तर प्रदेश से ईसीआई के नए रुझानों के अनुसार, खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार मदन भैया 3803 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के मो. असीम राजा रामपुर सीट पर 17372 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बिहार उपचुनाव: जदयू ने ली बढ़त; बीजेपी पीछे
ईसीआई के नए रुझानों के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता गिरि अब कुढ़ानी सीट पर 1500 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के मनोज सिंह 36,998 वोटों से आगे चल रहे हैं।

डिंपल यादव 54,797 मतों के अंतर से आगे
सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस आगे
ईसीआई के रुझान के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट से 9,592 से आगे चल रही हैं। वही अनिल कुमार शर्मा राजस्थान की सरदारशहर सीट से 30,152 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: सपा और रालोद आगे; बीजेपी पीछे
ईसीआई के रुझानों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मो असीम राजा 5767 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के आकाश सक्सेन्स 2543 मतों से आगे चल रहे हैं।

मैनपुरी से डिंपल यादव भारी अंतर से आगे
मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 16,933 मतों के साथ बड़े अंतर से आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य 6216 मतों से पीछे हैं।

इसे भी पढ़े   अमरावती में उदयपुर जैसी घटना! दवा कारोबारी की गला काटकर हत्या,पहुंची NIA की टीम

छत्तीसगढ़ उपचुनाव: बीजेपी से आगे कांग्रेस
ईसीआई के रुझान के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट से 3397 मतों से आगे चल रही हैं।

ओडिशा उपचुनाव: बीजेडी आगे, बीजेपी पीछे
बीजद प्रत्याशी बरसा सिंह बरिहा 5501 मतों से आगे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित 3789 मतों से पीछे हैं।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: खतौली में बीजेपी और एसपी के बीच कांटे की टक्कर
ईसीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 1277 वोट और 51.76% वोट शेयर के साथ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मो. असीम राजा ने रामपुर की सीट से बढ़त बना ली है। जबकि बीजेपी के आकाश सक्सेना 1148 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस 6853 वोटों से आगे
ईसीआई के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा ने सरदारशहर सीट पर 46.87% कुल वोट शेयर के साथ 6853 वोटों से बढ़त बना ली है। जबकि बीजेपी के अशोक शर्मा 26.41% वोट शेयर के साथ पीछे हैं।

बिहार उपचुनाव: बीजेपी 58.1% वोट शेयर के साथ आगे
ईसीआई के रुझानों के मुताबिक, कुढ़नी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता गिरी 4194 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के मनोज सिंह 2195 मतों से पीछे हैं।

मैनपुरी से डिंपल यादव 8952 वोटों से आगे
मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 8952 वोटों से आगे चल रही हैं। वह बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

रामपुर सदर में बीजेपी आगे
पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती चरण में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे चल रहे हैं। आकाश सक्सेना पार्टी के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे हैं और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी आसिम राजा के खिलाफ लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   नूंह हिंसा:VHP की रैलियों पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश,'हेट स्पीच देने पर लें एक्शन,हिंसा न हो'

मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 बजे होगी शुरू
पांच राज्यों की सीटों के लिए वोटिंग की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जिसमें सभी की नजरें यूपी की मैनपुरी संसदीय सीट पर है।

छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान
पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। उपचुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जबकि राजस्थान में सुबह 8 बजे शुरू हुआ था।

मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव हुआ था। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर सहित पांच राज्यों में कम से कम छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव हुआ था। मुलायम सिंह की बहू सपा नेता डिंपल यादव यहां से मैदान में उतरी


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *