बाइक सवार किशोर ट्रैक्टर से टकराए,एक की मौत

बाइक सवार किशोर ट्रैक्टर से टकराए,एक की मौत

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव के समीप मंगलवार सुबह 6 बजे घर से हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से गांधी इंटर कालेज गौरा कलां जा रहे थे। अचानक सामने एक ट्रैक्टर से टकरा कर वाराणसी गोरखपुर हाइवे बाईपास पर सड़क पर गिर गये। इसमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

rajeshswari

मंगलवार सुबह 6 बजे बहादुरपुर गांव के समीप तीन किशोर बाइक से अपने घर गौरा कलां स्थित गांधी इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। इससे हीरा प्रजापति के 15 साल के पुत्र विशाल की मौत हो गई। कतुआपुरा के सागर बिंद और चौबेपुर के बहादुरपुर के विशाल भारती गंभीर रूप से घायल हैं।

इसे भी पढ़े   राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *