जमीन विवाद में महिला को छत से धक्का दिया,कमर की टूटी हड्डी

जमीन विवाद में महिला को छत से धक्का दिया,कमर की टूटी हड्डी

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर नगर कालोनी में जमीन विवाद में महिला को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया,जिससे महिला के कमर की हड्डी टूट गयी। पीड़ित महिला चंदा देवी ने बताया कि बीते 12 तारीख को मुह पर कपड़ा बांधे धे आधा दर्जन की संख्या में लोग आए और गालियां देने लगे। मना करने पर छत से नीचे फेंक दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिवपुर थाना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपर पुलिस कमिश्नर अपराध एवं मुख्यालय से गुहार के बाद शिवपुर पुलिस ने शेखर, आनंद, गीता के अलावा पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत,परिवार पर संकट का टूटा पहाड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *