भारत से मेरा रिश्ता 26 साल का है, मैं 1997 में पहली बार… विदा होते समय भावुक हुए पोलैंड के राजदूत

भारत से मेरा रिश्ता 26 साल का है, मैं 1997 में पहली बार… विदा होते समय भावुक हुए पोलैंड के राजदूत
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली । भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने भारत छोड़ने और दक्षिण अफ्रीका में अपना नया कार्यकाल शुरू करने से पहले कहा कि वह अपने शेष जीवन के लिए नई दिल्ली में बिताए गए समय को याद रखेंगे और आशा करते हैं कि भारत को फिर से देखेंगे।

”भारत और पोलैंड के बीच मजबूत हुए संबंध”
एएनआई से बात करते हुए बुराकोव्स्की ने हिंदी में कहा कि वह यहां परिवार के साथ बिताए अपने समय को याद रखेंगे और संजोएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में भी बात की और कहा कि इस अवधि के दौरान भारत और पोलैंड के बीच संबंध मजबूत हुए।

”भारत से मेरा रिश्ता 26 साल का है”
राजदूत ने कहा, “मेरा कार्यकाल पांच साल का था और इन पांच सालों के दौरान संबंध मजबूत हुए और हम अब और अधिक जुड़े हुए हैं। हमारे बीच अधिक आर्थिक सहयोग है और लोगों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। भारत से मेरा रिश्ता 26 साल का है। मैं पहली बार 1997 में एक टूरिस्ट के तौर पर भारत आया था। मैं पहले दिन से आपके देश से प्यार करता हूं। मैंने हिंदी सीखना शुरू किया और संस्कृति और राजनीति के इतिहास में दिलचस्पी लेने लगा और फिर मैं भारत में राजनीति विज्ञान का विद्वान और विशेषज्ञ बन गया। भारत की मेरी सबसे अच्छी याद ये सभी 26 साल हैं।”

आपरेशन गंगा का जिक्र
बुराकोव्स्की ने कहा, “हम कुछ बहुत कठिन समय से गुजरे हैं। कोविड महामारी के दौरान, हमने एकजुटता दिखाई और हमने दिखाया कि कैसे हम वैश्विक समस्याओं से लड़ने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।” उन्होंने ऑपरेशन गंगा पर भी प्रकाश डाला, जहां पोलैंड ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की थी।

इसे भी पढ़े   पुंछ में हुए आतंकी हमले में शामिल थे 7 आतंकी,आतंकियों के पुतले जलाए

पोलैंड ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा की
रूसी-यूक्रेन संघर्ष के बारे में बात करते हुए बुराकोव्स्की ने कहा, “पोलैंड ने पहले दिन से रूसी आक्रमण की निंदा की और हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। रूसी आक्रमण के पहले कुछ हफ्तों में, पोलैंड ने लगभग 6000 भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की। यह आपरेशन गंगा और पोलिश अधिकारियों और समाज के तहत था।”

भारत-पोलैंड के बीच 4 बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक का व्यापार
व्यापार और कनेक्टिविटी के बारे में आगे बात करते हुए पोलैंड के राजदूत ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच व्यापार संबंध 4 बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। उम्मीद है कि कनेक्टिविटी का और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई और दिल्ली के लिए पोलिश एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ानें हैं। हमें उम्मीद है कि अगले वर्षों में यह कनेक्टिविटी और भी अधिक होगी।

पोलैंड में बढ़ रही भारतीयों की संख्या
राजदूत ने कहा कि पोलैंड में भारतीयों की संख्या बढ़ रही है और भारतीय संस्कृति पोलैंड में अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रही है- विशेष रूप से भारतीय व्यंजन। अकेले पोलैंड में 112 भारतीय रेस्तरां हैं।

”जी-20 की अध्यक्षता भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है”
भारत के G20 प्रेसीडेंसी के बारे में बात करते हुए एडम बुराकोव्सकी ने कहा कि G20 की अध्यक्षता भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज दुनिया कई समस्याओं का सामना कर रही है। जी20 एक ऐसा मंच है, जो इस समस्या से निपटता है और वर्तमान नेता के रूप में भारत को एक बड़ी भूमिका निभानी है और यह भारत के बढ़ते महत्व को भी दर्शाता है।

इसे भी पढ़े   कोर्ट ने मुर्तजा की रिमांड 5 दिन बढ़ाई,अब 16 अप्रैल तक रहेगा एटीएस की कस्‍टडी में

”अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत का बढ़ा महत्व”
पोलैंड के राजदूत ने कहा, ”मैं कह सकता हूं कि इन पांच वर्षों के दौरान मैंने वास्तव में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत के बढ़ते महत्व को देखा है। फिर भी, मैंने बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और सभी प्रकार की प्रगति के मामले में बहुत विकास देखा है।”


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *