कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बैठक,10 और 11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल’

कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बैठक,10 और 11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल’

नई दिल्ली। बैठक मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते जा रहे कोरोना केसों को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई। ये बैठक दिल्ली में चल रही थी।

rajeshswari

‘हमें सतर्क रहना है’
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मांडविया ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि वो अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें। इस दौरान उन्होंने 10 व 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल कराने की बात कही। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल का दौरा करने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक,बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकारों से कहा कि वह कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करें। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया जाए और लोग इसे लेकर ढीलाई न बरतें।

इसे भी पढ़े   VI-Airtel आए आमने-सामने,सरकार के फैसले से नाराज,यूजर्स पर…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *