बीजेपी नेता महेश गागड़ा का गोबर खरीदी पर भ्रष्टाचार के आरोप,कहा-‘ये चारा घोटाला से…’

बीजेपी नेता महेश गागड़ा का गोबर खरीदी पर भ्रष्टाचार के आरोप,कहा-‘ये चारा घोटाला से…’

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा ने बस्तर संभाग में भी गोबर खरीदी में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। महेश गागड़ा का कहना है कि प्रदेश के बाकि जिलों के साथ-साथ बस्तर संभाग के 7 जिलो में भी गोबर खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। यहां भी 100 करोड़ से अधिक रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है,जिसमें प्रशासनिक अमला से लेकर यहां के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि और बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के गौठानो में गाय ही नहीं हैं ऐसे में यहां भी करोड़ों रुपए की गोबर खरीदी दिखाई गई है और विभिन्न मदों के तहत जनता के विकास कार्यों के पैसों का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

rajeshswari

बस्तर के गौठानो की हालत है बदतर
महेश गागड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस योजना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी महत्वकांक्षी योजना बता रहे हैं,उस योजना से छत्तीसगढ़ में 1300 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। साथ ही बस्तर में भी गोबर खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के जिलों में 95% गौठानो की स्थिति खराब है। गौठानो में नाम मात्र के पशु भी मौजूद नहीं है। भाजपा के द्वारा बीते दिनों चलाए गए चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत इन गौठानो का दौरा किया गया और यहां की जमीनी हकीकत देखी गई। पूरे गौठान की हालत बद से बदतर हो चुके है।

चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला है गोबर घोटाला
महेश गागड़ा ने आगे कहा कि एक तरफ जहां बस्तर के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा प्रत्येक गौठानो में 300 गाय होने का दावा कर रहे हैं,लेकिन एक भी गौठान में गोबर नहीं है,गागड़ा ने कहा कि गोबर का प्रचंड भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने मंत्री कवासी लखमा पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री कवासी लखमा हेलीकॉप्टर से गोबर को लेकर कहीं दिल्ली तो नहीं पहुंचा दिए हैं। महेश गागड़ा ने कहा कि गोबर घोटाला बिहार के चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला है, इसलिए 2023 में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो जरूर इस भ्रष्टाचार की जांच करेगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों को छोड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *