त्योहार आए और बहार लेकर लाए,जबरदस्त फायदे में ई-कॉमर्स कंपनियां,बिक्री का बनेगा नया रिकॉर्ड

त्योहार आए और बहार लेकर लाए,जबरदस्त फायदे में ई-कॉमर्स कंपनियां,बिक्री का बनेगा नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इस साल त्योहारी सीजन का आगाज हो चुका है। धीरे-धीरे पूरे देश में त्योहारों की खुमारी छाने लगी है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए भी व्यस्त बिजनेस के दिन आने लग गए हैं। हर साल त्योहारी महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियां ताबड़तोड़ बिक्री करती हैं। इस बार अनुमान है कि ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी बिक्री का नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।

rajeshswari

इतनी बिक्री का है अनुमान
ईटी की एक रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च कंपनी Datum Intelligence और कंसल्टिंग की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि इस साल त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल का नया रिकॉर्ड बन सकता है। ऐसा अनुमान है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो आदि जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां साल 2023 के त्योहारी महीनों में 11 बिलियन डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं।

कंपनियों ने कर ली तैयारियां
सभी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां पहले से ही फेस्टिव सीजन सेल के लिए तैयारियां कर चुकी हैं। अमेजन का ग्रेट इंडिया फेस्टिवल हो या फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज,सभी ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के लिए स्पेशल सेल की तैयारियां की है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव डिमांड को पूरा करने और देश के हर हिस्से में समय पर डिलीवरी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त हायरिंग भी की हैं।

इतनी रह सकती है कुल वैल्यू
दोनों रिसर्च फर्मों की रिपोर्ट बताती है कि इस साल की फेस्टिव सीजन सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां जो बिक्री करने वाली हैं,उनकी ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू 9.7 बिलियन डॉलर से 11 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। यह आंकड़ा पिछले साल के फेस्टिव सीजन की कुल बिक्री की तुलना में 15-16 फीदी ज्यादा है। ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू बेचे गए सामानों की वो वैल्यू होती है,जिसमें कोई फीस या खर्च को शामिल नहीं होती है।

इसे भी पढ़े   146 करोड़ सैलरी और $40 अरब का फटका… Starbucks ने लक्ष्मण नरसिम्हन क्यों दिया झटका?

शुरू होने वाली है इनकी सेल
फेस्टिव सीजन की बात करें तो हर साल सितंबर-अक्टूबर में इसकी शुरुआत होती है और नए साल तक चलती रहती है। हालांकि ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन सेल का समय अलग रहता है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सीजन सेल का समय अमूमन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *