युवक को 8-9 बदमाशों ने घेरा,बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर मार डाला

युवक को 8-9 बदमाशों ने घेरा,बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर मार डाला

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शहर के बीचों-बीच युवक को सड़क पर दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया। 8 से 9 बदमाशों ने सिविक सेंटर के भारत माता चौक पर घटना को अंजाम दिया चाकूबाजी की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हुई है।

rajeshswari

युवक की चाकू से गोदकर हत्या
मृतक का नाम मोहम्मद मुशाहिद बताया जा रहा है। 17 साल का मुशाहिद लकडगंज बेलबाग का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि लड़कों-लड़कों की लड़ाई में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।

नाम पूछा और मारना शुरू कर दिया-मृतक का दोस्त
वहीं मृतक के साथी सोहेल खान ने बताया कि हम लोग सिविक सेंटर से चाय पीने जा रहे थे, तभी वहां कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे। उन्होंने पूछा कि मुशाहिद कौन है, तो हमने बताया कि ये मुशाहिद है। इसके बाद उन्होंने मुशाहिद को पकड़ कर मारना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़े   Infinix Smart 8 HD की पहली सेल हुई शुरू, ऐसे पा सकते हैं 10% का डिस्काउंट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *