Bobby Deol की मां प्रकाश कौर ने देखी Animal,जोरदार कमाई फिर बेटे…

Bobby Deol की मां प्रकाश कौर ने देखी Animal,जोरदार कमाई फिर बेटे…

नई दिल्ली। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का बोलबाला है। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद छह दिनों के अंदर ही 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना,अनिल कपूर,तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में बॉबी देओल के किरदार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

rajeshswari

‘एनिमल’ देखने के बाद ऐसा था रिएक्शन
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल के खूंखार रोल की चर्चा हर तरफ है। लोग उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। ‘एनिमल’ में विलेन का किरदार निभाने वाले बॉबी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं,हाल ही में एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को देखने के बाद अपनी मां के दिए गए रिएक्शन को लेकर बात की है।

भले ही ‘एनिमल’ में बॉबी देओल का किरदार बेहद छोटा है लेकिन एक्टर अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। अब एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी मां प्रकाश कौर को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि जब उनकी मां ने फिल्म ‘एनिमल’ देखी तो उन्होंने फिल्म में एक्टर के डेथ सीन को देखकर कहा था कि ‘बॉबी ऐसी फिल्में मत किया करो, मुझसे ऐसा देखा नहीं जाता।’ मां के इस रिएक्शन के बाद उन्होंने अपनी मां को समझाया कि ‘यह सिर्फ फिल्म का एक सीन है और वह उनके सामने बिल्कुल ठीक खड़े हैं।’ इतना ही नहीं एक्टर ने आगे बताया कि एनिमल में उनकी परफॉर्मेंस से उनकी मां बेहद खुश हैं।

इसे भी पढ़े   Apple प्रेमियों के लिए खुशखबरी! IPhone 15 में ओवरहीटिंग का इश्यू हो गया सॉल्व,आपको करना क्या है?

बहरहाल, संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘एनिमल’बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म एक दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म ने 6 दिनों में सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के साथ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *