ठंड में सुस्त हुई पुलिस,चोरों का बल्ले बल्ले

ठंड में सुस्त हुई पुलिस,चोरों का बल्ले बल्ले

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर रोड बसही स्थित एक सोने चांदी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। जहां पुलिस ठंड और कोहरे का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रही है। पीड़ित लालपुर पाण्डेयपुर निवासी शुभम वर्मा का कहना है कि मंगलवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला चले गए और सुबह बुधवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे दुकान खोलने के लिए पहुँचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और फिर दुकान खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें घटनास्थल पर पुलिस एवं अन्य टीम अपनी पुरानी परंपरा (जांच पड़ताल) कर वापस लौट गई। पीड़ित के अनुसार यह चोरी लगभग चार लाख रुपये की बताई गई। स्थानीय लोगों की माने तो स्थानीय पुलिस काफी सुस्त होने के कारण चोरों का आतंक इलाकों में बढ़ता ही जा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण सोने चांदी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का समानों को उड़ा दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   एसटीएफ : झारखंड बैंक लूट कांड गिरोह के 3 लुटेरों को सारनाथ से किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *