पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गाजीपुर। नगसर दिलदारनगर मार्ग पर मंगलवार की देर रात कर्मा गांव के समीप बाइक व पिकअप की टक्कर हो गयी । जिसमें बाइक चालक जीवन कुमार त्यागी (25 वर्ष) पुत्र उमाशंकर, नगसर नेवाजू राय निवासी की मौके पर हीं मौत हो गयी। वहीं बाइक पर पीछे बैठा 20 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र संतु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने सीएचसी भदौरा भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari

नगसर नेवाजू राय निवासी जीवन कुमार त्यागी निजी कंपनी सिकंदराबाद में निजी कंपनी में कार्य करता था। चचेरा भाई की शादी में छुट्टी लेकर गांव आया था। बुधवार को चचेरा भाई की शादी थी। मंगलवार की देर रात दिलदारनगर से शादी का सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था की सामने से आ रहीं पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फरार वाहन चालक की खोजबीन मे पुलिस जुट गई है और छतिग्रस्त दोनो वाहनो को थाना मे जमा कर दिया गया है। दिलदारनगर थाना प्रभारी अशेष कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता उमाशंकर की ओर से तहरीर मिली है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   MBA और पीएचडी भी…पढ़ाई कर बम बनाने वाले तीन इंजीनियरों की क्राइम कुंडली,पाकिस्तान कनेक्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *