मिर्जामुराद में पति समेत 7 के खिलाफ दुराचार समेत दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद में पति समेत 7 के खिलाफ दुराचार समेत दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने एडीसीपी महिला अपराध के यहां दहेज के लिये ससुरालियों ने मारपीट घर से निकालने व देवर द्वारा दुराचार करने संबंधी आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है।
एडीसीपी के आदेश पर मिर्जा मुराद पुलिस मंगलवार की रात
मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता के तहरीर पर मंगलवार की देर रात पति समेत 7 लोगों के खिलाफ के दुराचार व दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

rajeshswari

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासीनी विवाहिता की शादी भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बहरईची (चौन्धार) गांव निवासी मनीष शर्मा के साथ बीते 2018 में हुई थी विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग आए दिन मारपीट दहेज में दो लाख रुपया की मांग कर प्रताड़ित करते थे। वही विवाहित ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग मारपीट कर घर से निकाल दिये।विवाहिता को पति से एक तीन वर्ष का शौर्य शर्मा नामक पुत्र है। बीते 22 जुलाई 2023 को पति व चचिया ससुर मेरे घर आकर घर के बाहर खेल रहे मेरे पुत्र को उठा ले गए।मिर्जामुराद पुलिस को इसकी सूचना दिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई थी। पति के गैर मौजूदगी में देवर द्वारा मेरे साथ जबरजस्ती दुराचार किया गया।जब मै इसका विरोध की तो देवर द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी दिया गया।मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता के तहरीर पर भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बहरईची (चौन्धार) गांव निवासी पति मनीष शर्मा, सास इंद्रावती, जेठानी सोनी शर्मा, जेठ पप्पू शर्मा, देवर विजय शर्मा, मोहन शर्मा व बनारसी शर्मा के खिलाफ दुराचार व दहेज एक्ट समिति विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई।

इसे भी पढ़े   बैंक मैनेजर या नटवर लाल! 28 करोड़ अपने परिवार के खातों में ट्रांसफर कर मां-पत्नी संग हुआ फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *