श्रम विभाग ने बंदी के दिन खुली 11 दुकानों का किया चालान

श्रम विभाग ने बंदी के दिन खुली 11 दुकानों का किया चालान

जौनपुर। कस्बे में साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची तो कस्बे में हड़कंप मच गया। खुली दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। इस दौरान खुली ग्यारह दुकानों का चालान किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें बंद रखने की चेतावनी भी दी गयी। कस्बे में साप्ताहिक बंदी का दिन बुधवार निश्चित है। लेकिन साप्ताहिक बंदी में अधिकांश दुकानें धड़ल्ले के साथ खुली रहती हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आम कश्मीरी कर रहा सवाल- Mufti सईद और Azad किस हैसियत से लड़ते रहे हैं अन्य राज्यों से चुनाव?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *