कोयला लदा ट्रक पलटा, दो बाइक सवार गंभीर

कोयला लदा ट्रक पलटा, दो बाइक सवार गंभीर

सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में एक कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को मझौली गांव में कोयला से लोड ट्रक दुद्धी की ओर आ रही थी। झारोखुर्द मोड़ के समीप पहुँचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुद्धी से अपने घर मझौली जा रहे बाइक सवार अनिल 32 पुत्र नाह्नक, दयाशंकर 50 पुत्र सोभई निवासी मझौली ट्रक से टकराने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनो घायलों को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते ही अनिल को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीं दयाशंकर का उपचार दुद्धी सीएचसी में किया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बढ़त पर बंद शेयर बाजार,सेंसेक्स 61300 के पास क्लोज,निफ्टी 18,000 के ऊपर रहा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *