अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

वाराणसी। चोलापुर थानाक्षेत्र के बनियापुर रिंग रोड के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बनियापुर निवासी साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बनियापुर निवासी रामसागर पटेल पुत्र स्व अलगू पटेल किसी कार्य से रिंग रोड के तरफ गए हुए थे, ज्योहि रिंग रोड से मात्र 100 मीटर दूर पहुंचे पांडेयपुर के तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक पेशे से कृषि का कार्य करता था। इनको दो बच्चे है।एक लड़का बाहर कहीं कार्य करता है और दूसरा लड़का सन्त सिंह पटेल घटना स्थल पर पहुँच गया है। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *