भारत-पाकिस्तान मैच पर सवाल पूछना यूट्यूबर को पड़ा भारी,गार्ड ने ले ली जान

भारत-पाकिस्तान मैच पर सवाल पूछना यूट्यूबर को पड़ा भारी,गार्ड ने ले ली जान

नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से भारत के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी है। उसे न्यूयॉर्क में रविवार (9 जून) को खेले गए करीबी मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रन से हरा दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के खिलाफ उसकी सातवीं हार है। टीम इंडिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। वहीं, पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसे अमेरिका ने भी हराया था।

rajeshswari

यूट्यूबर की जान
जब बात चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की आती है तो भावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। पाकिस्तान के कराची में इस मैच के कारण एक यूट्यूबर की जान चली गई। मैच को लेकर सवाल पूछना उसे भारी पड़ गया। कराची के मोबाइल फोन बाजार में वह मैच के दिन रविवार को वीडियोलॉग बना रहा था। मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान चली गई।

गुस्से में मार दी गोली
पाकिस्तान में मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, साद अहमद नामक यूट्यूबर मोबाइल मार्केट में गया और कई दुकानदारों की वीडियो बाइट ली। इसके बाद वह एक सिक्योरिटी गार्ड के पास गया। उसने मैच को लेकर उनके विचार पूछे। गार्ड को इस मुकाबले में कोई दिलचस्पी नहीं थी। कथित तौर पर साद द्वारा सामने माइक्रोफोन रखने की कोशिश पर वह भड़क गया। उसने अपने बंदूक से साद को गोली मार दी।

परिवार में कमाने वाला इकलौता था साद
गोली की आवाज सुनाई देते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। साद को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। साद के एक दोस्त ने बताया कि वह परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स था।

इसे भी पढ़े   जयपुर एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से कनेक्टिविटी मजबूत, मुंबई फ्लाइट पहले दिन ही रद्द
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *