दिल्ली में पढ़ रहे छात्र की मौत

दिल्ली में पढ़ रहे छात्र की मौत
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भटनी थाना के अंर्तगत ग्राम सभा उसका के रहने वाले निर्भय सिंह (26)पुत्र पप्पू सिंह का लड़का नोएडा में पीजी में रहकर बीटेक की पढ़ाई व जॉब करता था ड्यूटी जाने के लिए वह नहाने के लिए बाथरूम में गया दो तीन घंटे तक बाहर नहीं आने पर पीजी के केयर टेकर द्वारा अनहोनी की आशंका पर देखने गया गया तो रूम अंदर से बंद था उसने पुलिस को सूचना दिया पुलिस के आने पर रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो वो अचेत अवस्था में बाथरूम में गिरा पाया आनन फानन में उसे नजदीक के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत खबर जैसे ही माता पिता को लगी घर में कोहराम मच गया व पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई मृतक के भाई सौरभ सिंह के कहने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर दोनो तरीके से जांच कर रही है की साधारण मौत है या हत्या। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है मृतक के पिता भटनी में दुकान चलाते उनका कहना है मेरे दोनो लडको में मेरा बड़ा लड़का बहुत ही संगर्शशील लड़का था व पढ़ने में बहुत ही अच्छा था मैने बहुत संघर्ष से अपने दोनो बेटो को बीटेक कराया हू लेकिन जैसे ही हमारा लड़का कमाने के योग्य हुआ उसकी मृत्यु हो गई वही माता का रो रो कर बुरा हाल है। हमारे सवादाता ने ग्रामीणों से बातचीत किया तो ग्रामीणों ने कहा की मृतक निर्भय बहुत ही होनहार लड़का था है सभी बड़े बुजुर्ग बहुत सम्मान व सहायता करता था हम सभी इस ह्रदय बिदारक घटना से बहुत आहत है। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव निवास स्थान तक नही आया था।

इसे भी पढ़े   डॉलर की मजबूती से क्यों सस्ता हो जाता है सोना? क्या और करना चाहिए इंतजार

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *