रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय रजवाड़ी निवासी अशोक कुमार की पत्नी शशिकला 45 वर्ष खेत से धान का बोझ लेकर घर जा रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रजवाड़ी गांव निवासी अशोक का खेत रेल लाइन पार है। दोपहर में उनकी पत्नी बोझ लेकर रेल लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गयी जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटना की शिकार हो गयी। पति अशोक मजदूरी करते है।मृतक को एक 20 वर्ष का पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   252 करोड़ का लोन,दिवालिया होने की कागार पर…भयंकर कर्ज में डूबे आर्ट डायरेक्‍टर देसाई का स्‍टूडियो में मिला शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *