बॉलीवुड के इन कलाकारों का करियर बर्बाद करने में है Salman Khan का हाथ

बॉलीवुड के इन कलाकारों का करियर बर्बाद करने में है Salman Khan का हाथ
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। सलमान खान की गिनती उन स्टार्स में होती है जो अब तक बड़े पर्दे पर कई लोगों को लॉन्च कर चुके हैं। कटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई ऐसे नाम मिल जाएंगे जिनको बनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ रहा है। कहा जाता है कि सलमान खान जिस भी कलाकार के गॉडफादर बन गए तो उसे इंडस्ट्री से कोई भी नहीं हिला सकता है।आपको ऐसे कई अनगिनत किस्से मिल जाएंगे। खैर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सलमान खान का नाम कई विवादों से भी जुड़ चुका है। जहां सलमान खान कई दफा कानूनी दांवपेंच में उलझे नजर आए वहीं उन पर कई कलाकारों के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगा।

जॉन अब्राहम
आज से 16 साल पहले एक कॉन्सर्ट में जॉन अब्राहम की बॉलीवुड के भाईजान से बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों फिल्म बाबुल में साथ नजर आने वाले थे हालांकि सेट पर कभी भी दोनों की नहीं बनी। एक बार दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुई और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इशारा दिया गया कि इस फिल्म से जॉन को सलमान खान के कहने पर ही हटाया गया था।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर जिस दिन से कटरीना कैफ संग रिलेशनशिप में आए, उस दिन से वह उन्हें फूंटी आंख नहीं सुहाते हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि सलमान खान के चलते रणबीर कपूर का करियर दांव पर लग गया। तमाम हिट फिल्में देने के बाद रणबीर कई साल तक फिल्मों से दूर ही रहे। हालांकि अब उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े   जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में पुलिस के साथ पहुंचे कपिल मिश्रा, कुछ देर पहले हिरासत में लिए गए थे BJP नेता

कटरीना कैफ
सलमान का साथ छोड़कर जब कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर का हाथ थामा था तब कई तरह के किस्से सामने आए थे। उस दौरान कटरीना कैफ बॉलीवुड में कम एक्टिव रहीं। कहा जाता है इसके पीछे सलमान खान ही थे।

सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों ने सलमान खान को बायकॉट करने की कसम खा ली थी। दरअसल सलमान की एक पार्टी में सुशांत और सूरज पंचोली के बीच लड़ाई हो गई थी। इस वाकये के बाद से ही सलमान सुशांत को नापसंद करने लगे थे।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कड़वाहट मलाइका अरोड़ा की वजह से आई। तमाम कोशिशों के बाद भी अर्जुन कपूर का करियर की गाड़ी पटरी पर तेज रफ्तार से नहीं दौड़ पा रही है।

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की दुश्मनी तो किसी से भी नहीं छिपी है। ऐश्वर्या राय को डेट करने के दौरान विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखवाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल गई थी। खैर बाद में विवेक ओबेरॉय को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। एक-एक करके सभी फिल्ममेकर्स ने सलमान खान को काम देना बंद कर दिया।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *