BHU कैथ लैब का ताला खुला,इलाज शुरू

BHU कैथ लैब का ताला खुला,इलाज शुरू

प्रो ओम शंकर की मुहिम रंग लाई

rajeshswari

वाराणसी(जनवार्ता)।काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो ओम शंकर की मुहिम रंग लाई। अस्पताल प्रशासन को कैथ लैब कंपलेक्स का ताला खोलना पड़ा। कैथ लैब में अब काम शुरू हो गया है। ज्ञातव्य है कि कैथ लैब को खोलने के लिए प्रमुख चिकित्सक प्रो ओम शंकर ने मुहिम छेड़ी थी। उन्होंने इसके लिए विभिन्न फोरम पर आवाज उठाई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस बीच कैथ लैब बंद होने से सैकड़ों ह्रदय रोगियों को प्रभावित होना पड़ा।

कैथ लैब का ताला खुलने के बाद वहां मरीजों का इलाज शुरू हो गया।इस विजय पर प्रो ओम शंकर कहते हैं, मरीजों के जीवन जीने के मौलिक अधिकार की लड़ाई की हुई जीत!

इस मुहिम को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष समर्थन देनेवाले हर व्यक्ति को बधाई, शुभकामनाएं और आभार।

इससे पूर्व उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की भी मांग कुलपति से की थी।

इसे भी पढ़े   सोमवती अमावस्या पर पितरों को करें प्रसन्न,जाने पितृ दोष दूर करने के आसान उपाय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *