बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

वाराणसी (जनवार्ता )।  राजातालाब में बिजली के तार की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। बाजार में उड़ते हुए आया मोर विद्युत पोल पर बैठा था। इसी दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गया।

rajeshswari

मोर बिजली की चपेट में आने से घायल होकर नीचे गिर गया। मौके पर स्थानीय भोला माली, पंकज शर्मा और विजय मोदनमल ने घायल अवस्था में मोर को उठा कर पानी पिलाया। घायल मोर की कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु की सूचना राजातालाब पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम मोर को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

इसे भी पढ़े   शांतिव्यवस्था मजबूत करने मैदान में उतरे पुलिस आयुक्त, बल को सतर्क रहने के आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *