नाइट मार्केट उजाड़े जाने के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

नाइट मार्केट उजाड़े जाने के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे स्थित नाइट मार्केट को हाल ही में नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर हटाए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को नगर आयुक्त वाराणसी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में दुकानदारों के पुनर्वास, आर्थिक क्षतिपूर्ति और स्थायी वेंडिंग जोन की स्थापना की मांग की गई।

rajeshswari

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रभावित दुकानदारों को शीघ्र ही पुनर्स्थापित किया जाएगा और वेंडिंग जोन की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रदीप जायसवाल, डॉ. अजय चौरसिया, अब्दुल समद अंसारी, ओपी सिंह, विष्णु शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   लोहता थाना क्षेत्र में समाजसेवी ने बांटे 200 कम्बल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *