मुंबई के वरिष्ठ पत्रकारों ने किया विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकारों ने किया विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन

जनवार्ता हिंदी दैनिक के कार्यालय में जाकर काशी के पत्रकारों से की मुलाकात

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। मुंबई से प्रकाशित हमारा महानगर के संपादक और वहां के हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री आदित्य दुबे मुंबई से ही प्रकाशित दोपहर का सामना के संपादक श्री अनिल तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आरपी पांडे अपने अपने इष्ट मित्रों और सहयोगियों के साथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे ।

उन्होंने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में सावन माह के मौके पर विधिवत दर्शन पूजन किया इसके बाद नदेसर (मिंट हाउस) स्थित जनवार्ता हिंदी दैनिक और उर्दू दैनिक के कार्यालय में जाकर स्थानीय संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात की ।

इस अवसर पर श्री इंद्र बहादुर सिंह, काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह, डॉक्टर अत्रि भारद्वाज, दोपहर का सामना के स्थानीय संवाददाता हिमांशु राज पांडे, काशी पत्रकार संघ कार्यकारिणी के सदस्य अरुण कुमार सिंह, वाराणसी प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री अभिषेक सिंह, अंजनी राय, संघ के सदस्य सनी सिंह, जानी मानी एंकर अंजली मिश्रा समेत तमाम लोगों ने मुंबई के वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत किया ।#mumbaipressclub #janwarta

#aditydubey

इसे भी पढ़े   उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने की पहल तेज, महापौर और नगर आयुक्त से परिवार की बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *