भारी वर्षा और बाढ़ को देखते कक्षा 12 तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद

भारी वर्षा और बाढ़ को देखते कक्षा 12 तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद

वाराणसी (जनवार्ता )। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार जिले के सभी स्कूलों में आगामी दो दिन (05 एवं 06 अगस्त ) का अवकाश घोषित किया गया है।

rajeshswari

यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई एवं संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय शामिल हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त आदेश के अनुसार, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर में सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने दें। साथ ही, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

स्थिति की समीक्षा के उपरांत आगे की सूचना जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास दस फीट धंसी सड़क
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *