अमित शाह बन सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री!

अमित शाह बन सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री!

बीजेपी अध्यक्ष पद पर बनी संघ-सरकार में सहमति

नई दिल्ली  (जनवार्ता)। भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सहमति बन गई है। इस सहमति के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद से भाजपा का नया अध्यक्ष चुना जाएगा, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह के लिए प्रधानमंत्री पद का रास्ता साफ कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चली आ रही रस्साकशी अब अपने अंतिम दौर में है। सूत्रों के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत की पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस पर सहमत नहीं थे। जवाबी रणनीति के तहत उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का नाम आगे बढ़ाया, जिन्हें संघ का करीबी माना जाता है।

संघ ने इसके जवाब में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का नाम सामने रखा। मोदी जी खट्टर के नाम पर तैयार हो गए थे, लेकिन अमित शाह ने सहमति नहीं दी। दबाव बढ़ने पर शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘रिटायरमेंट’ की बात कहकर संघ पर परोक्ष रूप से दबाव बनाने की कोशिश की।

इसके बाद संघ प्रमुख ने भी 75 वर्ष में सेवानिवृत्ति की परंपरा की ओर इशारा करते हुए संकेत दिया कि यह नियम सभी पर लागू होना चाहिए। कई दौर की बातचीत और आंतरिक बैठकों के बाद अब एक मध्य मार्ग निकाल लिया गया है—भाजपा अध्यक्ष पद पर संघ की पसंद को जगह मिलेगी और अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने का रास्ता साफ होगा।

इसे भी पढ़े   कैंट पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया महिला का खोया पर्स और मोबाइल

अदानी प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा घटनाक्रम

राजनीतिक विश्लेषक इस घटनाक्रम को अदानी ग्रुप से जुड़े हालिया विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। खबर है कि अमेरिकी एजेंसियों ने अदानी द्वारा ईरान से चोरी-छिपे एलएनजी आयात किए जाने का मामला उजागर किया है। इसके चलते अदानी के मुंद्रा पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका जताई जा रही है, जिससे केंद्र सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है।

हालांकि इन अटकलों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी हलकों में यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इन परिस्थितियों को देखते हुए ‘स्मूथ ट्रांजिशन’ की ओर बढ़ सकते हैं।

जब सपने हकीकत बन जाएं: शम्भूनाथ शुक्ला का दावा

वरिष्ठ पत्रकार शम्भूनाथ शुक्ला ने इस पूरे घटनाक्रम को एक अलग ही नजरिए से देखा है। अपने एक लेख में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने एक सपना देखा, जिसमें 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दे दिया और अमित शाह को नया प्रधानमंत्री चुना गया।

शुक्ला लिखते हैं, “2017 में मैंने सपना देखा था कि योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे, और ठीक वैसा ही हुआ। अब एक बार फिर मेरे सपने में अमित शाह प्रधानमंत्री बने हैं। देखना यह है कि यह सपना भी हकीकत में बदलता है या नहीं।”

राजनीतिक विश्लेषण:
राजनीतिक पर्यवेक्षक इस घटनाक्रम को भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला मान रहे हैं। जहां संघ अपने सांगठनिक नियंत्रण को मजबूत करना चाहता है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी एक भरोसेमंद उत्तराधिकारी के तौर पर अमित शाह को स्थापित करने की कोशिश में हैं। आने वाले दिन भारतीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *