रायपुर ड्रग्स तस्करी कांड में मॉडल व इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार

रायपुर ड्रग्स तस्करी कांड में मॉडल व इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार

रायपुर (जनवार्ता)। ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुंबई से इंटीरियर डिजाइनर और मॉडल नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है। नव्या पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है।

rajeshswari

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नव्या मलिक को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की, जहां से पुलिस को दो दिन की रिमांड मंजूर हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इसी मामले में पुलिस ने उसके नेटवर्क से जुड़े चार पेडलरों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग्स की अवैध सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। अब रिमांड अवधि के दौरान पुलिस नव्या मलिक से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़े   वो जमीन पर पड़ा रहा,उस पर 1-2 नहीं आठ बार चढ़ाया गया ट्रैक्टर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *