वाराणसी : रिश्वतखोर जे.ई. 30,000 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

वाराणसी : रिश्वतखोर जे.ई. 30,000 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : वाराणसी पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) सत्येंद्र कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना बड़ागांव पुलिस और एंटी करप्शन टीम ने काजीपुर, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर करीब 1:52 बजे की।

rajeshswari

शिकायतकर्ता राजेश कुमार यादव ने बताया कि सत्येंद्र कुमार  ने निजी नलकूप कनेक्शन पर रिपोर्ट लगाने के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्येंद्र 2017 से 33/11 विद्युत उपकेंद्र अनेई, तरसड़ा में जे.ई. के पद पर कार्यरत हैं।

अभियुक्त के खिलाफ थाना बड़ागांव में मु.अ.स. 2025, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

*

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ ने गंगा में डूब रहे  वृद्ध को बचाया, श्रद्धालुओं ने की तारीफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *