स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल किया 501 पौधों का रोपण

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल किया 501 पौधों का रोपण

वाराणसी (जनवार्ता) :  प्रधानमंत्री के स्वच्छता पखवाड़े के आह्वान के तहत 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई और 501 पौधों का रोपण किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम का नेतृत्व सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बाला पुरकर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन न्यास की संस्थापक डॉ. बंदना सिंह ने किया। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाकर सभी को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में 95 बटालियन सीआरपीएफ के प्रवीण सिंह, निरीक्षक कृष्णा नंद राय, सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार झा और कैमरामैन दिलीप कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संत अतुलानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़े   अब नगर निगम नहीं, वन विभाग संभालेगा बंदरों की कमान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *