भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित, आरोपी के घर में हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित, आरोपी के घर में हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है। इससे पहले, सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। नोएडा अथॉरिटी के कुछ लोग फावड़ा और हथौड़े चलाया। 

rajeshswari

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं।

इससे पहले, सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाही बरती। इससे पहले उन सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो ओमेक्स सोसायटी में घुस आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश की जा रही है। 

प्रियंका बोली-बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी 
वहीं, नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या इतने वर्षों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?

इसे भी पढ़े   IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए 17 जनवरी से करें आवेदन,डिटेल्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *