मुख्यमंत्री योगी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि, काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि, काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी दौरे के दौरान हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर उनके आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। 91 वर्ष की आयु में हाल ही में दिवंगत हुए पंडित छन्नूलाल मिश्र को भारत सरकार ने 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rajeshswari

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने नमो घाट पर गंगा आरती का अनौपचारिक शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   विदुषी के सुरमयी गायिकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ---
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *