अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टूरिस्ट बसें सीज

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टूरिस्ट बसें सीज

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कैंट और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई की। एसीपी यातायात के नेतृत्व में पीसीएफ प्लाजा, मिंट हाउस चौराहा के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी टूरिस्ट बसों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।

rajeshswari

पुलिस ने अतिक्रमण कर खड़ी बसों के चालान किए और क्रेन की मदद से लगभग आधा दर्जन वाहनों को सीज कर टीपी लाइन भेजा। कार्रवाई के दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण या नियमों का उल्लंघन करने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा।

इस अभियान में इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी, चौकी प्रभारी नदेसर सुमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, प्रवेश कुंतल, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, अजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

इसे भी पढ़े   विजया नगरम मार्केट में फिर पकड़ी गई अवैध शराब, पान की गुमटी से बरामद हुआ जखीरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *