दीपावली पर गंगा में न बहाएं पूजन सामग्री

दीपावली पर गंगा में न बहाएं पूजन सामग्री

जर्मन पर्यटक भी शामिल हुए स्वच्छता अभियान में

rajeshswari

वाराणसी  (जनवार्ता): दीपावली के पर्व से पहले नमामि गंगे और वाराणसी नगर निगम ने मणिकर्णिका घाट पर निर्मल गंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे दीपावली के बाद घर की बासी पूजन सामग्री, प्रतिमाएं और गंदगी को गंगा या उसकी सहायक नदियों में विसर्जित न करें। अभियान में नमामि गंगे के स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ जर्मनी से आए पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया और गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा, “पूजन सामग्री का धार्मिक महत्व है, जिसका उपयोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए किया जा सकता है। इन्हें नदियों में बहाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

अभियान में जर्मन पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आयोजन में संजय द्विवेदी, नगर निगम कर्मचारी श्याम बाबू, लक्ष्मिना, अंजू, सोनी, कर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। नमामि गंगे और नगर निगम का यह संयुक्त प्रयास गंगा को निर्मल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में गोलीबारी: बभनपूरा गांव में गौरव सिंह घायल, अंकित सिंह पर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *