महिला थानाध्यक्ष 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

महिला थानाध्यक्ष 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : कोतवाली महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन यूनिट ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने की।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी ने एक पीड़ित परिवार के मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने और कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और 10 हजार रुपये लेते समय सुमित्रा को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कैंट थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सुमित्रा देवी मूल रूप से प्रयागराज के झुंसी थाना क्षेत्र की महमूदाबाद गंगा दीप कॉलोनी की निवासी हैं। यह उनकी वाराणसी में महिला थानाध्यक्ष के रूप में दूसरी तैनाती थी। इससे पहले वे राजा तालाब थाने में भी प्रभारी निरीक्षक रह चुकी हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में अंबानी के नाम पर जालसाजी: साइबर ठगों ने बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगे 4.49 लाख रुपये,FIR दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *