सीतापुर में जगन बाबू की प्रतिमा हटाने के विरोध में वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा गया, एक सप्ताह में पुनः प्रतिमा स्थापना की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को वाराणसी में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारी-वैश्य समाज के लोगों ने सीतापुर में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल ‘जगन बाबू’ की प्रतिमा हटाने के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कचहरी स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में **समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल** मुख्य अतिथि रहे। ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व **महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता** ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी वाराणसी के प्रतिनिधि **डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) पिनाकपाणी द्विवेदी** को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि सीतापुर निवासी स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू — जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक (1937–1952), पूर्व राज्यसभा सांसद (1952–1964) और वैश्य समाज के शिरोमणि रहे — उनकी प्रतिमा को 27 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन द्वारा हटाना अत्यंत **दुर्भाग्यपूर्ण और राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम** है।
प्रतिमा हटाए जाने की इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष **अखिलेश यादव** ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने कहा कि यह कार्य न केवल स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है, बल्कि वैश्य और व्यापारी समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि **एक सप्ताह के भीतर सीतापुर के बिसवां स्थित बड़े चौराहे पर जगन बाबू की प्रतिमा पुनः ससम्मान स्थापित नहीं की गई**, तो समाजवादी व्यापार सभा पूरे प्रदेश में *“हल्ला बोल” आंदोलन* प्रारंभ करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और सीतापुर जिला प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव **डॉ. अजय चौरसिया**, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य **दिलशाद अहमद डिल्लू**, प्रदेश सचिव **सुजीत गुप्ता**, महानगर महासचिव **सोहन लाल चौरसिया**, पूर्व पार्षद **कमल पटेल**, समाजवादी शिक्षक सभा के पूर्व अध्यक्ष **आलोक गुप्ता**, महानगर उपाध्यक्ष **संजीव जायसवाल**, **रवि शंकर यादव**, **दीपक मोदनवाल**, **विजय जायसवाल**, **शाहिद अंसारी**, **राहुल शर्मा**, *अरुण बाबरनवाल*, *सलमान अली** और **इम्तियाज अंसारी** सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

