वाराणसी: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में सपा का हल्ला बोल

वाराणसी: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में सपा का हल्ला बोल

सांसद समेत 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रस्सी से रोका

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) । दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण ध्वस्तीकरण प्रोजेक्ट के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दालमंडी के व्यापारियों के समर्थन में सपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया, जिसके चलते चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह को दालमंडी पहुंचकर धरना देने की घोषणा की। प्रशासन ने उन्हें कैंपस अरेस्ट कर लिया।

सांसद को दालमंडी जाने से रोकने के लिए पुलिस ने टैगोर टाउन गेट पर रस्सियां लगाकर कॉलोनी की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। सूचना मिलते ही एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी नितिन तनेजा और इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और सांसद को कानून-व्यवस्था का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल सहित 100 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रस्सियों से घेरकर रोक लिया।

सपा नेताओं का आरोप है कि मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकानें ध्वस्त की जा रही हैं, जिससे उनका रोजगार छिन रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए जरूरी है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *