कैंट : निजी अस्पताल में मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा

कैंट : निजी अस्पताल में मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस ने शांत कराई स्थिति

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे और अस्पताल प्रबंधन मरीज को डिस्चार्ज करने का दबाव बना रहा था।

टकटकपुर निवासी मरीज कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल डॉक्टर को बुलाया, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, फुलवरिया चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडेय और अर्दली बाजार चौकी प्रभारी उमाशंकर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र में शिफ्ट करने के लिए परिजनों से बातचीत कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पहुंची ईडी टीम ने शुभम जायसवाल के घर किया नोटिस चस्पा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *