मुख़्तार अंसारी के करीबी का करोड़ों का काम्प्लेक्स कुर्क

मुख़्तार अंसारी के करीबी का करोड़ों का काम्प्लेक्स कुर्क

   बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क।  शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को  प्रशासन ने कुर्क किया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।

उसके बाद कुर्क की कार्यवाई की गई। मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार कि लगभग 13 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने सोमवार को दिया था।

rajeshswari

जिसका पालन करते हुए मंगलवार को प्रशासन ने कॉम्पलेक्स को कुर्क कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, वहीं आमजन भी मौजूद रहे। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हाजी मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है।  उन्होंने बताया कि हाजी मुख्तार ने यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की थी जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद पसमांदा मुसलमानों के लिए आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी बीजेपी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *