सदर बाजार मेले में खोए दो मासूम

सदर बाजार मेले में खोए दो मासूम

कैण्ट पुलिस ने महज आधे घंटे में ढूंढकर मां को सौंपा

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। गुरुवार को सदर बाजार के साप्ताहिक हाट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फुलवरिया निवासी काजल (पति- शिवा) के दो नन्हे बच्चे भीड़ में गायब हो गए। 4 साल की लाड़ो और 3 साल का ऋषि मां के साथ घूमने आए थे, लेकिन चंद पलों की असावधानी में दोनों हाथ से छूट गए।

घबराई हुई मां तुरंत कैण्ट थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने फौरन टीम गठित की। उपनिरीक्षक शांतनु मिश्रा, कांस्टेबल प्रशांत और महिला हेड कांस्टेबल संध्या तिवारी समेत पुलिस बल मेले में दौड़ा।

भीड़ के बावजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और महज आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों को थाने लाया गया जहां मां काजल ने उन्हें गले लगा लिया। आंसुओं और मुस्कान से भरी इस मुलाकात को देख हर कोई भावुक हो गया।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने कहा, “बच्चे हमारी प्राथमिकता हैं। भीड़ में खोए बच्चे मिल जाएं, यही सबसे बड़ी राहत है।” पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़े   घायल गाय की मदद को आगे आए समाजसेवी, उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *