पेंशन अदालत में 11.38 लाख का भुगतान

पेंशन अदालत में 11.38 लाख का भुगतान

वाराणसी (जनवार्ता) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में सोमवार को भारतेन्दु सभागार में पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने नेतृत्व किया।

rajeshswari

पेंशन अदालत में कुल 68 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 61 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 7 मामले आवश्यक दस्तावेजों जैसे उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एमएसीपी विकल्प एवं बैंक खाते संबंधी त्रुटियों के कारण लंबित रखे गए हैं, जिन्हें दस्तावेज उपलब्ध होते ही सुलझा लिया जाएगा। इस दौरान पेंशन, एरियर एवं अन्य मदों में कुल 11,38,742 रुपये का भुगतान पेंशनरों को किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल वित्त प्रबंधक  एन.एन. पाण्डेय सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा एन.ई. रेलवे मेन्स कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी  प्रमोद कुमार एवं थादेयुस डूंगडूंग, यूनियन प्रतिनिधि तथा पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित शामिल हुए।

अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने पेंशनरों से अपील की कि आवेदनों एवं पेंशन बुकलेट में आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें, ताकि निस्तारण में देरी न हो। उन्होंने कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए बधाई दी।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के नेतृत्व में वाराणसी मंडल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण एवं समयबद्ध समस्या समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पर जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़े   "जनवार्ता" की खबर का असर

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार ने पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 की जानकारी देते हुए बताया कि अब घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है, जिससे बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

पेंशन अदालत का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन  अभिनव कुमार सिंह ने किया। यह आयोजन सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *