छत्तीसगढ़ : सुकमा-बीजापुर में 14 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ : सुकमा-बीजापुर में 14 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली मारे गए। इनमें सुकमा में 12 और बीजापुर में 2 माओवादी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थलों से AK-47, INSAS और SLR राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुकमा जिले के दक्षिणी इलाके में सुबह करीब 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जबकि बीजापुर में यह गोलीबारी सुबह 5 बजे से चल रही थी। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। मारे गए नक्सलियों में कोण्टा एरिया कमेटी के प्रमुख नेता मंगटू (मंगडू) और हुंगा मदकाम (हितेश) जैसे वांछित उग्रवादी शामिल हैं।

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और इलाके में गहन सर्चिंग की जा रही है। इस साल की शुरुआत में ही यह बड़ी कामयाबी सुरक्षा बलों के हौसले बढ़ाने वाली है।

2025 में रिकॉर्ड सफलता। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें से अधिकांश बस्तर संभाग के सात जिलों में ढेर किए गए। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक देश से हथियारबंद नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। मोदी सरकार की नीतियों के तहत संवाद, सुरक्षा और विकास पर जोर देते हुए रेड कॉरिडोर को खत्म करने का अभियान चल रहा है।

इसे भी पढ़े   कब लगेगा शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक,आज भी लाल निशान के साथ बंद हुआ बाजार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *