जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 16 घायल

जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 16 घायल

डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हुई कार

जयपुर। राजधानी जयपुर के पत्रकार कॉलोनी इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और ठेलों को रौंद दिया। खराबास सर्किल के पास रात करीब 9:30 बजे ऑडी कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और करीब 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़ी थड़ियों और ठेलों को टक्कर मारती चली गई। इस भीषण हादसे में 16 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मुहाना थाना एसएचओ गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑडी कार अत्यधिक तेज गति में थी। डिवाइडर से टकराने के बाद चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार ने दर्जनभर से अधिक ठेलों और थड़ियों को पलट दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार भी पलट गई।
पुलिस के अनुसार, 8 घायलों को जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चार घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जबकि चार अन्य लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाना उचित समझा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑडी कार सवार नशे की हालत में था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कहर बनकर टूटा पानी का सैलाब, खेत-खलिहान डूबे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *