मिनी ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर में मारी ज़ोरदार टक्कर, 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

मिनी ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर में मारी ज़ोरदार टक्कर, 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की मध्यरात्रि में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना ढकवा गांव के पास हाइवे पर घटी जहाँ गाजीपुर की ओर से आ रही एक डीसीएम (मिनी ट्रक) ने ईंट लदे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

rajeshswari


दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ईंट उतारने वाले मजदूर जिला गाजीपुर के खानपुर थाना के रामपुर गांव के नीरज कुमार (25 वर्ष) पुत्र राजनकुमार नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कैथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   श्रद्धालुओं की जान खतरे में: काशी विश्वनाथ मार्ग पर खुले बिजली बॉक्स, लटके तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *