2.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

2.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना चितईपुर क्षेत्र के बनकट मोड से पुलिस ने गुरुवार को 2.4 किलोग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी थी। कार्रवाई में पाया गया कि संजय कुमार (35 वर्ष) नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। गिरफ्तार किए गए संजय कुमार पिता स्वर्गीय पन्ना लाल, निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना चितईपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने उससे 2.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   BHU हॉस्टल विवाद: कमरे पर ताला लगने से भड़के छात्र, वीसी आवास के बाहर धरना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *