मील का पत्थर साबित होगी काशी द्वार योजना : अवधेश सिंह

मील का पत्थर साबित होगी काशी द्वार योजना : अवधेश सिंह

किसानों को मिलेगा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा

वाराणसी  (जनवार्ता)।  पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ‘काशी द्वार योजना’ को लेकर किसानों में फैले भ्रम को दूर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना वाराणसी के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

rajeshswari

डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रभावित किसानों को आकर्षक मुआवजा पैकेज प्रस्तावित किया गया है। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं कि सर्किल रेट का चार गुना उचित मुआवजा दिया जाएगा और मूल रेट पर अतिरिक्त 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी होगी।

विधायक ने जोर देकर कहा कि पूरी प्रक्रिया पूर्णतः सहमति के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरा अपने क्षेत्र के किसानों से व्यक्तिगत आग्रह है कि वे किसी भी अफवाह या बहकावे में न आएं। यदि किसी किसान की सहमति नहीं होगी तो उसकी एक इंच भूमि भी नहीं ली जाएगी और प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में यह योजना वाराणसी को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी। इससे शहर का विस्तार होगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र में आर्थिक तरक्की को नई गति मिलेगी।

काशी द्वार योजना पिंडरा क्षेत्र में प्रस्तावित एक बड़ी आवासीय और हाईटेक टाउनशिप परियोजना है जो वाराणसी के बाहरी इलाकों में सुनियोजित विकास को बढ़ावा देगी। योजना के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और पारदर्शी रहेगी।

इसे भी पढ़े   अस्पताल में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल से आने पर रोक

विधायक ने किसानों से अपील की कि वे सीधे प्रशासन या उनके कार्यालय से संपर्क करें और किसी भी गलत सूचना पर ध्यान न दें। यह योजना वाराणसी को आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *