सब जूनियर अडंर 14 फुटबॉल लीग जमशेदपुर ने 2-0 से जीता मैच

सब जूनियर अडंर 14 फुटबॉल लीग जमशेदपुर ने 2-0 से जीता मैच

वाराणसी बीएलडब्लू के खेल मैदान पर मंगलवार को सब जूनियर अंडर 14 फुटबॉल  लीग मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने इंटर काशी फुटबॉल अकादमी  को 2-0 से हराकर पूरे अंक अर्जित कर लिया।

rajeshswari

इस रोमांचक मुकाबले के प्रथम हाफ में दोनों टीमें गोल न कर सकी। इंटर काशी फुटबॉल अकादमी ने कई सुंदर आक्रमण किया पर जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर द्वारा शानदार बचाव के कारण इंटर काशी फुटबॉल अकादमी  को कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम हाफ गोल रहित रहा।

द्वितीय हाफ में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 49वें मिनट में जमशेदपुर को पियूष मेहतो के गोल से सफलता मिली और स्कोर  1-0 हो गया। मैच का दूसरा गोल 60 वें मिनट में आया। कार्तिकेयन ने दाएं छोर से मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया और यही अंतिम परिणाम रहा ।

मैच के मुख्य अतिथि बीएलडब्लू के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि मशहूर फुटबॉलर भैरव दत्त रहे। मैच का सफल संचालन  मुश्ताक अली ( लक्ष्मण एवार्डी )एवं इंटर काशी के दिनेश नेगी ने किया।

*समाचार प्रेषक
*डॉ अरविंद कुमार सिंह
मीडिया सहायक- 9450 601903

इसे भी पढ़े   3 रुपये का शेयर 300 पार,अभी भी तेजी बरकरार,निवेशक बने करोड़पति!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *